<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, November 6, 2025

महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति 5.0 अभियान का सफल आयोजन

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।


इस अभियान के अंतर्गत थाना स्तर पर एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और शैक्षणिक संस्थानों में जाकर बालिकाओं, महिलाओं और आमजन को मिशन शक्ति 5.0 अभियान की जानकारी दी। महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, अपराध रोकथाम और आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रमों के दौरान प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 और cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी भी दी गई।

ग्राम चौपाल शैली में आयोजित संवाद सत्रों में महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण महिलाओं को सरकारी योजनाओं, हेल्पलाइन सेवाओं और आत्मरक्षा के उपायों से अवगत कराया। महिलाओं से कहा गया कि वे निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाएं।

इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न थानों में प्रमुख स्थलों पर जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें पम्पलेट वितरण, शैक्षणिक संस्थानों और बाजारों में संवाद सत्र शामिल थे।

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने जनता से अपील की कि वे इस अभियान में सहयोग करें और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान दें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages