बस्ती। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत थाना कलवारी पुलिस एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में महिला से दुराचार के मुकदमे में वांछित व 25,000 के इनामी आरोपी शफीकुर्रहमान पुत्र सुलेमान निवासी झकहिया, थाना कठेला समयमाता, जनपद सिद्धार्थनगर को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष कलवारी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान न्यायालय द्वारा जारी एन.बी.डब्ल्यू. की अनुपालना करते हुए पुलिस टीम ने पुलिस उप महानिरीक्षक, परिक्षेत्र बस्ती से अनुमति प्राप्त कर गैर राज्य की ओर रवाना होकर आरोपी का सर्विलांस सेल की मदद से लोकेशन ट्रैक किया। आरोपी की लोकेशन महाराष्ट्र के बृह्न मुंबई शहर में थाना मानखुर्द क्षेत्र में पाई गई।
बस्ती पुलिस टीम ने तत्काल स्थानीय पुलिस से समन्वय स्थापित किया और मानखुर्द रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक कबाड़ की दुकान से आरोपी शफीकुर्रहमान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा 25,000 का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस ने आरोपी को स्थानीय न्यायालय में प्रस्तुत कर 19 नवम्बर 2025 तक का ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने हेतु आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:
Post a Comment