बस्ती। बस्ती के सिविल लाइन निवासी चिकित्सक डॉ. सुधांशु पाण्डेय को हाल ही में 'बेस्ट डॉक्टर अवार्ड 2025' से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार डॉक्टर वेलफेयर फेडरेशन इंडिया द्वारा आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें पुरुष और महिला वर्ग से एक-एक नाम का चयन किया गया। पुरुष वर्ग में डॉ. सुधांशु पाण्डेय का नाम चुना गया।
डॉ. सुधांशु ने बताया कि कुछ व्यक्तिगत कारणों से वह इस विशेष कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके, इसलिए यह पुरस्कार और प्रमाण पत्र उन्हें कोरियर के माध्यम से भेजा जाएगा।
उन्होंने कहा, "मैं डॉक्टर वेलफेयर फेडरेशन इंडिया के सभी पदाधिकारियों और पूरी टीम का दिल से धन्यवाद करता हूँ। यह पुरस्कार केवल मेरा नहीं है, बल्कि यह बस्ती शहर का सम्मान है, जिससे निश्चित रूप से बस्ती का मान भी बढ़ा है। ऐसे पुरस्कारों से मुझे अपने कार्य करने की क्षमता में वृद्धि मिलेगी और मैं अपने मरीजों की सेवा में और अधिक समर्पित रहूँगा।"
डॉ. सुधांशु पांडे ने चिकित्सा क्षेत्र में अपने योगदान के लिए कई अन्य पुरस्कार भी प्राप्त किए हैं और वे बस्ती में एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं। उनके मरीजों और सहयोगियों ने उनकी समर्पण और कार्य की सराहना की है।
इस उपलब्धि पर बस्ती के नागरिकों में खुशी की लहर है और उनके कार्यों की सराहना की जा रही है। डॉ. सुधांशु पाण्डेय ने हमेशा समाज सेवा को प्राथमिकता दी है और उन्होंने अनेक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया है, जिससे स्थानीय समुदाय को लाभ हुआ है।
इस अवसर पर बस्ती के अन्य चिकित्सकों ने भी डॉ. सुधांशु को बधाई दी है और उनके कार्यों को अनुकरणीय बताया है।

No comments:
Post a Comment