<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, October 6, 2025

मिशन रोजगार के तहत युवाओं को प्रशिक्षण व रोजगार से जोड़े विभाग : डीएम दीपक मीणा


गोरखपुर। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने आज विकास भवन सभागार में मिशन रोजगार से संबंधित एक बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत विभिन्न विभागों के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण व रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग की जिम्मेदारी है कि वे अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को योजना से जोड़ें और कौशल विकास प्रशिक्षण दिलवाएं। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि युवाओं को प्रेरित करने के लिए ब्लॉक स्तर पर जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं, जिसमें निजी क्षेत्र के वेंडर और औद्योगिक संस्थान भी शामिल हों। इस दौरान जिलाधिकारी ने जिलास्तरीय उर्वरक समिति की भी बैठक की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वर्तमान में खाद की किसी भी प्रकार की कमी न होने पाए । उन्होंने निर्देश दिया कि  जिन समितियों पर खाद की उपलब्धता नहीं है, वहां तत्काल खाद पहुंचाई जाए ताकि किसानों को असुविधा न हो। जिलाधिकारी  ने कृषि विभाग को खाद वितरण की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया और कहा कि यदि किसी समिति में शिकायत मिलती है तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी, परियोजना निदेशक दीपक सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा राजू कुमार, उद्योग, कृषि, मनरेगा और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages