<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, October 10, 2025

नेताजी एक सच्चे जननेता थे - इम्तियाज अहमद


गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री और तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर शाहपुर जेल रोड स्थित अनाथ आश्रम एशियन सहयोगी संस्था में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का नेतृत्व आफताब अहमद और इम्तियाज अहमद ने किया। बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया।
आफताब अहमद ने कहा कि नेताजी ने गरीब, किसान, मजदूर और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। अनिल यादव और विनोद विश्वकर्मा ने कहा कि नेताजी राष्ट्रवाद, लोकतंत्र और समाजवाद के प्रतीक थे।
इम्तियाज अहमद ने कहा कि नेताजी एक सच्चे जननेता थे, जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास को राजनीति का आधार बनाया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने अनाथ बच्चों को मिठाइयाँ और फल वितरित किए।
इस अवसर पर अक्षयवर कन्नौजिया, विजय यादव, मोहम्मद नदीम, शुभम यादव सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages