<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, October 31, 2025

सांसद रवि किशन को मिली जान से मारने की धमकी

बिहार से आया फ़ोन, कहा – गोली मार दूँगा

निजी सचिव को फोन कर दी गई धमकी, आरोपी के खिलाफ तहरीर


गोरखपुर। सिनेमा जगत से राजनीति तक अपनी सशक्त पहचान बनाने वाले गोरखपुर सांसद रवि किशन शुक्ला को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाला व्यक्ति खुद को बिहार के आरा जिले के जवनिया गांव का निवासी अजय कुमार यादव बता रहा है।

जानकारी के अनुसार, अजय कुमार यादव ने सांसद के निजी सचिव शिवम द्विवेदी को फोन कर न सिर्फ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि खुले शब्दों में धमकी दी कि “रवि किशन यादवों पर टिप्पणी करते हैं, इसलिए मैं उन्हें गोली मार दूँगा।”

सचिव ने जब विरोध करते हुए कहा कि सांसद ने कभी किसी समाज या वर्ग के विरुद्ध आपत्तिजनक बयान नहीं दिया है, तो आरोपी और अधिक उग्र हो गया। उसने सांसद और उनके सचिव दोनों को गालियाँ दीं और कहा कि—

“मुझे तुम्हारी हर गतिविधि की जानकारी है, जब चार दिन बाद बिहार आओगे तो जान से मार दूँगा।”

धमकी के साथ धार्मिक टिप्पणी भी

बताया गया है कि आरोपी अजय यादव ने बातचीत के दौरान भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के उस विवादित बयान का समर्थन किया जिसमें उन्होंने राम मंदिर की जगह अपस्ताल बनाने की बात कही थी। इस दौरान उसने भगवान श्रीराम और राम मंदिर को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियाँ कीं।


सांसद के सचिवों ने दी शिकायत, बढ़ाई जा सकती है सुरक्षा

घटना के बाद सांसद के निजी सचिव शिवम द्विवेदी और पवन दुबे ने गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पूरे मामले की लिखित शिकायत सौंपी। ज्ञापन में धमकी देने वाले युवक की तत्काल गिरफ्तारी और सांसद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फोन कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही, सांसद की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages