नेताजी के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि - विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी
बस्ती। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षामंत्री धरती पुत्र श्रद्धेय नेता मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र रुधौली के रामनगर चौराहा, अमरौली शुमाली में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि नेताजी ने हमेशा किसानों, नौजवानों, पिछड़ों और वंचितों की आवाज को बुलंद किया। उनका जीवन संघर्ष, सादगी और सेवा का प्रतीक था। उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
सभा की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष मो० उमर ने की, जबकि संचालन विधानसभा महासचिव रामतीरथ यादव ने किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र यादव, विधायक प्रतिनिधि कुलदीप मौर्य, प्रदेश सचिव (लोहिया वाहिनी) जर्सी यादव, जिला सचिव प्रभाकर वर्मा, सेक्टर अध्यक्ष रामचन्द्र यादव, बैतुल्लाह खान, राजकुमार सोनी, फूलचन्द चौधरी, पवन मोदनवाल कल्लू, रंजय यादव, रामकरन, लक्ष्मण चौरसिया, सूर्या चौधरी, अरविन्द चौधरी, आशिक अली, अभय चन्द मौर्य, ओमप्रकाश, दयाशंकर, गिरधारी यादव, रामदेव, राधेश्याम, सतेन्द्र कुमार, मनीष यादव, अनिल यादव, रविन्द्र वर्मा, अगनू मौर्य, मजीद, मेहंदी हसन, चन्द्रकान्त वर्मा, तप्पानाथ यादव, बाबूलाल, शुकदेव सहित सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
नेताओं ने कहा कि नेताजी का जीवन समाजवाद, लोकतंत्र और समानता की प्रेरणा देता है। उनके सिद्धांतों और आदर्शों को अपनाकर ही समाजवादी आंदोलन को मजबूती दी जा सकती है।

No comments:
Post a Comment