गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत 13 अक्टूबर को गोरखपुर मुख्यालय समेत लखनऊ, वाराणसी और इज्जतनगर मंडलों में स्वच्छता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना, कर्मचारियों व यात्रियों को स्वच्छ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना रहा।
लखनऊ मंडल में प्रमुख स्टेशनों, कार्यालयों और कॉलोनियों में स्वच्छता प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। नवाचार को प्रोत्साहित करते हुए यात्रियों को भी जोड़ा गया। साथ ही गोंडा स्थित उपमंडलीय रेलवे चिकित्सालय में CPR (कार्डियो-पलमोनरी पुनर्जीवन) शिविर आयोजित कर कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
वाराणसी मंडल में बलिया, बनारस, छपरा, मऊ, देवरिया सहित अन्य स्टेशनों पर प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें 130 से अधिक रेलवे व संविदा कर्मियों ने भाग लिया। नुक्कड़ नाटक, पोस्टर और जन जागरूकता रैली के माध्यम से स्वच्छता संदेश दिया गया।
इज्जतनगर मंडल में भी विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए और रैली निकाली गई। रेलवे द्वारा चलाया गया यह अभियान स्वच्छ भारत मिशन को मजबूत कर रहा है।

No comments:
Post a Comment