<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, October 12, 2025

एक कदम स्वच्छता की ओर ‘‘स्वच्छ बस्ती सुंदर बस्ती अभियान’’ एक जन-जागरूकता अभियान है - राहुल श्रीवास्तव

बस्ती। सामाजिक संस्था बस्ती विकास समिति द्वारा जनजागरूकता अभियान के तहत एक कदम स्वच्छता की ओर ‘‘स्वच्छ बस्ती, सूंदर बस्ती अभियान’’ नगर पालिका के सहयोग के साथ चलाकर आज वार्ड नम्बर 21 रामेश्वरपुरी में साफ सफाई कर लोगों को जागरूकता पर्चा देते हुए इधर उधर, सड़क पर कूड़ा करकट न फेकने का निवेदन किया गया।

संस्थापक राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि एक कदम स्वच्छता की ओर ‘‘स्वच्छ बस्ती सुंदर बस्ती अभियान’’ एक जन-जागरूकता अभियान है जिसके माध्यम से स्वच्छता के साथ साथ लोगों के जीवन में बदलाव लाने का प्रयास है, अभियान का मुख्य उद्देश्य बस्ती को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। इस अभियान के तहत लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताकर जागरूक किया जा रहा है और उन्हें अपने आस-पास के क्षेत्रों को साफ रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
समिति उपाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि हर ब्यक्ति को अपने घर और आसपास के क्षेत्र को साफ रखने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। 27 अप्रैल से शुरू यह स्वच्छता अभियान लगातार नगर के पच्चीसों वार्डों में बारी बारी से संचालित किया जा रहा है। इस दौरान बंद नालियों की सफाई एवं कूडे़ का निस्तारण किया जाएगा और यह स्वच्छता अभियान लगातार जारी है।
पवन वर्मा ने कहा कि लीगों को अपने घर, दुकान के आसपास चारो तरफ साफ सफाई स्वयं भी रखना चाहिए।
इस दौरान डा वीरेंद्र त्रिपाठी, सुभाष शुक्ला, भावेश पाण्डेय, सत्येन्द्र मिश्र, नरेन्द्र सिंह,  विनय कुमार राजपूत, अखिलेश त्रिपाठी, पार्थ श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages