<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, October 12, 2025

ग्राम प्रहरी चौकीदार संघ के प्रदेश अध्यक्ष बने सुरेन्द्र कुमार गौतम


बस्ती। बस्ती जनपद निवासी सुरेन्द्र कुमार गौतम को ग्राम प्रहरी चौकीदार संघ का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया है। यह निर्णय राजधानी लखनऊ के इको गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में हुआ।  
घोषणा के बाद बस्ती पहुंचे सुरेन्द्र कुमार गौतम ने कहा कि  ग्राम प्रहरियों के हक और अधिकार के लिए निरंतर संघर्ष करता रहूंगा। उनका लक्ष्य केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि चौकीदारों को उनका न्याय और सम्मान दिलाना है। सुरेंद्र गौतम ने जानकारी दी कि 15 अक्टूबर को मुजफ्फरनगर में एक दिवसीय महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें वह स्वयं उपस्थित रहेंगे। इस सम्मेलन का उद्देश्य ग्राम प्रहरियों की समस्याओं को उजागर करना, सरकार तक उनकी आवाज पहुंचाना और एकजुटता का प्रदर्शन करना होगा।
सुरेन्द्र कुमार गौतम को ग्राम प्रहरी चौकीदार संघ का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किये जाने पर अनेक पदाध्किारियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages