<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, October 11, 2025

स्वच्छता पखवाड़ा-2025 के प्रमुख स्टेशनों पर मनया गया क्लीन वाटर डे


गोरखपुर। भारतीय रेल पर 01 से 15 अक्टूबर तक मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा-2025 के ग्यारहवें दिन 11 अक्टूबर को ‘स्वच्छ नीर‘ (क्लीन वाटर) थीम के अन्तगर्त मुख्यालय गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी एवं इज्जतनगर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर क्लीन वाटर डे मनया गया। इस दौरान अभियान चलाकर निरीक्षकों द्वारा स्टेशनों, कार्यालयों, रेलवे परिसरों में वाटर बूथ के साथ ही आवासीय कालोनियों में नलों की साफ-सफाई कराई गई एवं पानी शुद्वता की जाँच की गई।
11 अक्टूबर को लखनऊ मंडल के प्रमुख स्टेशनों, कार्यालयों, अस्पतालों, स्वास्थ इकाइयों एवं रेलवे कालोनियों, रेलवे स्कूलों में वाटर बूथ, वाटर कूलर, नलों की सफाई की गई तथा निरीक्षकों द्वारा पानी की शुद्धता की जाँच की गई। इस दौरान वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, वाटर टैंक की भी सफाई करायी गई।
अनुबंध कर्मचारियों एवं रेलकर्मियों द्वारा स्वच्छता स्लोगन के बैनर, पोस्टर के साथ एक जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।
वाराणसी मडं ल के आजमगढ़, वाराणसी सिटी, बनारस, बलिया, भटनी, बेलथरा रोड, छपरा, देवरिया सदर, गाजीपुर सिटी, मऊ, सुरेमनपुर, सीवान एवं प्रयागराज रामबाग स्टेशनों पर स्वच्छता अभियान चलाकर वाटर बूथ एवं रेलवे कालोनियों में नलों की सफाई की गई तथा निरीक्षकों द्वारा पानी की शुद्धता की जाँच की गई। इस दौरान सफाइकर्मियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा 150 अनुबंध कर्मचारियों एवं रेलकर्मियों द्वारा स्वच्छता स्लोगन के बैनर, पोस्टर के साथ एक जागरूकता रैली निकाली गयी।
इज्जतनगर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर वाटर बूथ एवं वाटर प्लान्ट एवं रेलवे कालोनियों में नलों की सफाई की गई तथा सफाई मित्रों को आवश्यक सुझाव दिये गये। इस दौरान निरीक्षकों द्वारा पानी शुद्धता की जाँच की गई तथा 110 अनुबंध कर्मचारियों एवं रेलकर्मियों द्वारा स्वच्छता स्लोगन के बैनर, पोस्टर के साथ एक जागरूकता रैली निकालकर कर्मचारियों, यात्रियों एवं कालोनी वासियों को जागरूक किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages