<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 14, 2025

‘‘सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल’’ प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

पद्मश्री राम सरन वर्मा ने किया उद्घाटन, सुबह 10 से शाम 6 बजे तक नि:शुल्क प्रवेश


लखनऊ। केन्द्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), लखनऊ द्वारा “विकसित भारत का अमृत कालरू सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल” विषय पर पाँच दिवसीय मल्टीमीडिया प्रदर्शनी एवं जनसंपर्क कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के अटल प्रेक्षागृह में हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन पद्मश्री  राम सरन वर्मा ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रोहित सिंह (कुलसचिव), प्रो. वी. के. सिंह (अधिष्ठाता, शैक्षणिक) एवं वरिष्ठ समाजसेवी दुर्गेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। अतिथियों ने विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें ‘‘ऑपरेशन सिन्दूर’’ और ‘‘किसानों व वंचितों का सम्मान’’ जैसे विषयों पर 80 से अधिक आकर्षक पैनल प्रदर्शित किए गए हैं।
मुख्य अतिथि श्री वर्मा ने कहा कि ‘‘जब किसान नई तकनीक अपनाता है, तो पूरा समाज समृद्ध होता है।’’ उन्होंने जन धन योजना, फसल बीमा, आयुष्मान भारत, ड्रोन दीदी और उड़ान जैसी योजनाओं को देश की प्रगति की आधारशिला बताया।
सीबीसी लखनऊ के निदेशक मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य बीते 11 वर्षों में सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना है।
कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, रविशंकर बिरहा एंड पार्टी का लोकनृत्य, ज़ैदी मैजिक ग्रुप का माइंड रीडिंग शो मुख्य आकर्षण रहे। यह प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक निःशुल्क आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages