संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद पुलिस ने वांछित एवं न्यायालय में हाजिर न होने वाले अभियुक्तों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। दबिश के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने 05 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है।
थाना धनघटा पुलिस ने प्रेमनाथ लोहार पुत्र राजदेव निवासी रामपुर छितौनी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक रामदरश यादव और कांस्टेबल गौरव चौहान शामिल रहे।
थाना महुली पुलिस ने संतोष पुत्र रणजीत, रणजीत पुत्र कमला प्रसाद (निवासी भिटहा) और प्रभूनाथ पुत्र तेरसू निवासी लहरी सुअरहां को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक राकेश कुमार गुप्ता मय हमराह शामिल रहे।
वहीं, थाना बेलहरकला पुलिस ने महेन्द्र चौधरी पुत्र रामरूप उर्फ लबू चौधरी निवासी लालाजोत को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक राजेश कुमार दूबे, हेड कांस्टेबल विनोद यादव और कांस्टेबल प्रवीन तिवारी शामिल रहे।
इसके अलावा, थाना महुली पुलिस ने शांति भंग (धारा 170/126/135 बीएनएसएस) के तहत 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
वाहन चेकिंग अभियान में सख्त कार्रवाई
27 अक्टूबर को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने बैंक, वाहन व संदिग्ध व्यक्तियों की गहन चेकिंग की। इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत 245 वाहनों से ₹2,54,500 का सम्मन शुल्क वसूल किया गया।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बताया कि जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

No comments:
Post a Comment