<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, October 9, 2025

यू0पी0 ट्रेड शो-2025 स्वदेशी मेला 9 से 18 अक्टूबर तक होगा आयोजित


बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 की भॉति प्रत्येक जनपद में यू0पी0 ट्रेड शो-2025 स्वदेशी मेला 9 से 18 अक्टूबर तक आयोजित किये जाने के निर्देश दिया गया है, जिससे हस्तशिल्पियों, कारीगरो और उद्यमियों द्वारा स्थानीय स्तर उत्पादित किए जा रहे उत्पादो को विपणन एवं दीपावली महापर्व के अवसर पर आम जनमानस को स्वदेशी वस्तुओं की खरीददारी का अवसर प्राप्त हो सके।
इसी क्रम में जिला उद्योग केन्द्र, परिसर, कोतवाली के सामने, जनपद में भी स्वदेशी मेले का शुभारम्भ कैबिनेट मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन/खादी ग्रामोद्योग/रेशम/हथकरघा विभाग राकेश सचान के कर कमलो द्वारा किया गया। स्वदेशी मेले में कपड़े, पूजा सामग्री, फर्नीचर, इलेक्ट्रानिक्स उत्पाद, कम्बल, दरी-चादरे, कृषि उपकरण, नैपकीन उत्पाद, नमकीन उद्योग, पराग डेयरी आदि के स्टॉल लगाये गये है। आगामी दिवाली एवं धनतेरस त्योहार के दृष्टिगत प्रयोग में आने वाले प्रत्येक वस्तुओं के स्टॉल भी लगाये गये है।
जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा समस्त सम्बन्धित विभागों को उच्च गुणवत्ता के स्टॉल प्रचुर मात्रा में सामान के साथ लगाने हेतु निर्देशित किया गया। जनपद बस्ती में आयोजित स्वदेशी मेले के शुभारम्भ अवसर पर विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी विवेकानन्द मिश्रा, प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अंकुर वर्मा,  अध्यक्ष जिला पंचायत संजय चौधरी, कार्यक्रम संयोजक स्वदेशी मेला ब्रम्हदेवा यादव ’देवा’ सह संयोजक स्वदेशी मेला दिव्यांशू दूबे, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा विद्यामणि सिंह, ब्लाक प्रमुख कुदरहा अनिल दूबे, जिला उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग अशोक यादव एवं जिला उपाध्यक्ष भाजपा भानू प्रकाश मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के शुभारम्भ में विवेकानन्द मिश्र द्वारा स्वदेशी मेले के समस्त प्रतिभागियों का स्वागत किया गया एवं स्वदेशी उत्पाद का अपनाने का आह्वान किया गया। विधान परिषद सदस्य द्वारा विदेशी उत्पादो का परित्याग करने एवं स्वदेशी को अपनाने पर बल दिया गया। उनके द्वारा आगामी दीपावाली महापर्व के अवसर पर स्थानीय स्तर पर बने उत्पादो को अपनाने हेतु संकल्पित होने का आह्वान किया गया। कैबिनेट मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन/खादी ग्रामोद्योग/रेशम/हथकरघा विभाग द्वारा योजनाओं की विस्तृत जानकारी श्रोताओ की दी गयी। उनके द्वारा यह बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक जनपद में एक स्थान पर औद्योगिक इकाईयों की स्थापना हेतु 100 एकड़ भूमि की उपलब्धता हेतु जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया है। उनके द्वारा बताया गया कि 100 एकड़ भूमि के विकसित क्षेत्र में टेªनिंग सेण्टर एवं औद्योगिक इकाईयों हेतु समस्त सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी।
मंत्री द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि यू0पी0 ट्रेड शो-2025 स्वदेशी मेले का आम जनमानस मे व्यापक प्रचार प्रसार करें ताकि अधिकाधिक लोगोे की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। स्वदेशी मेला शुभारम्भ कार्यक्रम में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी प्रतान नरायन सिंह, सहायक निदेशक रेशम विकास नीतेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुप तिवारी एवं  जिला दुग्ध अधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages