<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 30, 2025

उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया दशहरा पर्व


बस्ती। उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में आज विजयदशमी पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने भगवान श्रीराम के आदर्शमय जीवन पर आधारित नाट्य मंचन प्रस्तुत किया, जिसमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरित्र को जीवंत किया गया। रावण दहन तथा महिषासुर वध की कथा को भी रंगमंच पर सजीव रूप में प्रदर्शित किया गया। साथ ही डांडिया कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध धीरेन्द्र शुक्ल ने कहा कि “दशहरा हमें यह संदेश देता है कि बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः उसका नाश निश्चित है। बच्चों को चाहिए कि वे अपने जीवन में सदैव सत्य, धर्म और अच्छाई के मार्ग का अनुसरण करें।”
वहीं प्रबन्ध निदेशक  विनय शुक्ल ने अपने उद्बोधन में कहा कि “दशहरा त्याग, पराक्रम और विजय का पर्व है। यह बच्चों को प्रेरणा देता है कि कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और साहस से आगे बढ़कर सफलता प्राप्त की जा सकती है। विद्यालय द्वारा ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों की नींव को सुदृढ़ करना है।”
इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्ध धीरेन्द्र शुक्ल, प्रबन्ध निदेशक  विनय शुक्ल, प्रधानाध्यापिका श्रीमती मं० शशिप्रभा त्रिपाठी के साथ ही शिक्षिकाएँ श्रीमती निष्ठा, प्रतिमा,मधुप्रिया मिश्रा, श्यामा गुप्ता, शिप्रा श्रीवास्तव, पूनम, अर्चना, सुजाता, दीपाली सहित सभी शिक्षकों ने सक्रिय भूमिका निभाकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम का समापन सभी बच्चों के सामूहिक उत्साह और विजयादशमी के उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages