<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 5, 2025

संकल्पों के साथ मनाया गया डॉ. अंबेडकर शिक्षा समिति का तीसरा स्थापना दिवस


बस्ती। डॉ. अंबेडकर शिक्षा समिति ने शुक्रवार को अपना तीसरा स्थापना दिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया। समिति का यह आयोजन शिक्षा, समानता और सामाजिक उत्थान को समर्पित रहा, जो बाबा साहब अंबेडकर के विचारों से प्रेरित है। समिति के संस्थापक अध्यक्ष दिग्विजय कुमार  ने बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करना है। इसी क्रम में समिति द्वारा पाठशाला का संचालन किया जा रहा है, जहाँ जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त में पढ़ाई कराई जा रही है।  बाबा साहब के आदर्शों पर चलकर हम हर गरीब, शोषित और वंचित वर्ग को शिक्षित करने का संकल्प दोहराते हैं। शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की कुंजी है। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में समिति द्वारा बनकटी विकासखंड अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मनिकौरा खुर्द सहित अन्य कई विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को शैक्षिक सामग्री वितरित की गई। इस दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्हें कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, ज्योमेट्री बॉक्स आदि आवश्यक सामग्री दी गई। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षित करने में सहयोग देना है। कार्यक्रम में इंद्रसेन राव, अमरेश राव, रूपेश राव, देवेंद्र प्रकाश, बृजेश कुमार, अमन, राममनी मास्टर, अशोक, अनिल गुप्ता आदि शामिल रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages