<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 17, 2025

प्रेस क्लब के चुनाव में विनोद अध्यक्ष, महेंद्र महामंत्री हुए निर्वाचित


बस्ती। प्रेस क्लब बस्ती का चुनाव मंगलवार को गहमा गहमी के बीच हुआ। सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर बाद तीन बजे तक जारी रहा। उसके बाद हुई मतगणना में चौथी बार विनोद उपाध्याय अध्यक्ष और महेंद्र तिवारी महामंत्री निर्वाचित हुए।
निर्वाचन अधिकारी कृष्ण देव मिश्र ने परिणाम की जानकारी देते हुए बताया कि संरक्षक पद पर प्रकाश चंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष पद पर डॉ. वी के वर्मा और अमित सिंह, संप्रेक्षक पद पर वशिष्ठ पांडेय, कोषाध्यक्ष पद पर राकेश श्रीवास्तव बिन्नू, संगठन मंत्री पद पर सर्वेश श्रीवास्तव निर्वाचित हुए। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के लिए राजेंद्र कुमार उपाध्याय, राघवेंद्र कुमार मिश्रा, संजय विश्वकर्मा, विपिन बिहारी तिवारी, रचना दुबे, राजेश कुमार पांडेय, सैयद जीशान हैदर रिजवी निर्वाचित हुए। निर्वाचित पदाधिकारी को उप जिलाधिकारी बस्ती तक सदर शत्रुहन पाठक ने शपथ दिलाया।
चुनाव कराने में अपर चुनाव अधिकारी आलोक तिवारी, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, डॉ. कंचन माला त्रिपाठी, नम्रता सिंह, संत कुमार नंदन, आशीष शुक्ला सैनिक, प्रकाश मोहन श्रीवास्तव, हिना खातून, लवकुश सिंह ने भूमिका निभाया। नायब तहसीलदार सदर कमलेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages