<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 23, 2025

एक राष्ट्र, एक चुनाव देश की अखंडता के लिए जरूरी - अजय सिंह

- एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के तहत संगोष्ठी का आयोजन
- देश के विकास की धारा को गति देगा एक राष्ट्र एक चुनाव - पवन कसौधन

बस्ती। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम फार्मेसी कॉलेज बसदेवा कुंवर हर्रैया में मंगलवार को एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि हर्रैया विधायक अजय सिंह ने कहा कि जैसे एक देश एक आधार, एक देश एक पैन, एक देश एक कर लागू होने से लोगों को सुलभता हुई है इसी तरह एक देश एक चुनाव होने से निश्चित तौर पर पूरे देश की जनता को लाभ होगा। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है जहां सबसे ज्यादा समय सरकारी मशीनरी चुनाव में ही व्यस्त रहती है और लाखों लाख करोड़ रुपया जनता का बर्बाद होता है। ऐसा होने से धन की हानि के साथ-साथ देश के विकास की योजनाएं भी प्रभावित होती हैं। कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव देश की अखंडता के लिए बहुत ही जरूरी है। विधायक ने विकसित भारत के लिए वन नेशन वन इलेक्शन की भूमिका को अहम बताया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष और एक राष्ट्र एक चुनाव के जिला समन्वयक पवन कसौधन ने कहा कि यह एक जन आंदोलन है। एक राष्ट्रीय चुनाव होने से समय पैसा तो बचेगा ही साथ में वोट प्रतिशत भी बढ़ेगा। जो पैसा बेमतलब बार-बार चुनाव में खर्च होता है वही पैसा एक राष्ट्र एक चुनाव होने से देश की विकास में लगेगा। बचे पैसे से किसानों की आय बढ़ेगी, ग्रामीण क्षेत्र का विकास होगा और पूरे देश की स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। निश्चित तौर पर एक राष्ट्र एक चुनाव देश के विकास की धारा को गति देने वाला कदम साबित होगा। वन नेशन वन इलेक्शन के जिला संयोजक सचिन सिंह ने कहा कि आजादी के बाद के चुनाव वन नेशन वन इलेक्शन के तहत होते थे जो कि देश हित में थे। बाद में तत्कालीन सरकारों ने इसे बंद किया लेकिन आज हमारे वर्तमान सरकारी इसे पुनः लागू करने की पहल करते हुए देश हित में बड़ा कार्य करने जा रही है। फार्मेसी कॉलेज के प्रबंधक मोहम्मद शहजाद में कहा कि सरकार द्वारा वन नेशन वन इलेक्शन कराए जाने की जो पहल है वह निश्चित तौर पर देश हित में एक बड़ा कदम है। कार्यक्रम का संचालन विवेक कान्त पाण्डेय ने किया। 
इस अवसर पर वन नेशन वन इलेक्शन के सह संयोजक अमन गुप्ता, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष रवीश मिश्र, अखिलेश सिंह प्रधान, भरत सिंह, मुन्ना सिंह, राहुल ओझा, शिवम पाण्डेय, आदित्य कुमार, विष्णु, अनुज गुप्ता, उमाशंकर शुक्ल, प्रिंस कुमार, दीपक यादव, अख्तर हुसैन, मंजीत, अभिनव, निखिल, ऋषभ, प्रियांशु,आशीष, अनुज सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages