<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, September 27, 2025

रामबाग में प्रांतीय वैदिक गणित, ज्ञान विज्ञान मेला एवं संस्कृति महोत्सव का उद्घाटन संपन्न, समापन कल


बस्ती। विद्या भारती के विद्यालयों का अनुशासन प्रसिद्ध है और यहां यह अनुशासन देखने को मिला। अनुशासन से ही व्यक्ति जीवन में सफल होता है तथा लक्ष्य केंद्रित होने पर ही सफलता प्राप्त होती है। अनुशासन ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। हमें बाधाओं से डर कर भागना नहीं चाहिए बल्कि कर्म करते रहना चाहिए। बाधा पड़ने पर ही व्यक्ति प्रयास करता है। इस प्रकार बाधा ही सफलता की कुंजी है।
उक्त उद्गार अपर जिलाधिकारी बस्ती प्रतिपाल सिंह चौहान ने गत दिवस सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग बस्ती में आयोजित विद्या भारती से राग्बद्ध, शिशु शिक्षा समिति, गोरक्ष प्रान्त द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रान्तीय वैदिक गणित, ज्ञान-विज्ञान मेला एवं संस्कृति महोत्सव - 2025 के उद्घाटन समारोह में व्यक्त किया।
यह महोत्सव 28 सितम्बर तक चलेगा। महोत्सव में 10 जिलों के विद्या भारती के लगभग 40 विद्यालयों के 550 भैया/बहन और 120 आचार्य बन्धु/आचार्या बहनें आई हुई हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में अतिथियों का अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गोविंद सिंह ने मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया।
मंच पर कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में विद्या भारती पूर्वी उ. प्र. के क्षेत्र संगठन मंत्री हेमचन्द्र जी और मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान की उपस्थिति रही। शिशु शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत के प्रदेश निरीक्षक श्री राम सिंह जी, गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राम दरश राय, विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह और प्रधानाचार्य श्री गोविंद सिंह भी मंच पर उपस्थित रहे। साथ ही बलिया के संभाग निरीक्षक श्री कन्हैया चौबे, सरस्वती शिशु मंदिर एवं सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मा. हेमचन्द्र जी ने इस महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी छात्रों को सम्बोधित किया।
उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में प्राचीन एवं अर्वाचीन उपलब्धियों से छात्रों को अवगत कराते हुए कहा कि क्रिया आधारित अध्ययन एवं वैज्ञानिक नवाचार के उ‌द्देश्य की पूर्ति ज्ञान-विज्ञान मेला के माध्यम से होती है।आगंतुकों के प्रति आभार का प्रदर्शन विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
महोत्सव के दूसरे दिन अधिकांश प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। किशोर वर्ग के विज्ञान प्रश्न मंच और वैदिक गणित प्रश्न मंच में बस्ती संकुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान पत्र वाचन में भी बस्ती की टीम प्रथम रही। आशु भाषण में देवरिया की टीम में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
तरुण वर्ग के संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच में भी बस्ती संकुल की टीम प्रथम स्थान पर रही। विज्ञान पत्र वाचन में रामबाग, बस्ती के भैया समर्थ शुक्ल और आशु भाषण में बस्ती की बहन हर्षिता शुक्ला ने प्रथम स्थान अर्जित किया।
बाल वर्ग के विज्ञान प्रश्न मंच में आजमगढ़ संकुल ने और वैदिक गणित प्रश्न मंच में गोरखपुर संकुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गणित प्रदर्श में गोरखपुर की बहन नंदिनी पांडेय, विज्ञान पत्र वाचन में बस्ती की आभ्या शुक्ला, विज्ञान प्रयोग में बस्ती के आशुतोष यादव और गणित प्रयोग में बस्ती के अर्णव शरद ने भी प्रथम स्थान अर्जित किया।
इसी प्रकार शिशु वर्ग के संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच में  बलिया संकुल ने प्रथम स्थान अर्जित किया। विज्ञान पत्र वाचन में गोरखपुर की वेबसाइट पांडे गणित प्रयोग में गोरखपुर की अक्षिता वर्मा और विज्ञान प्रयोग में बस्ती की सृष्टि सिंह प्रथम रहीं।
आज शाम तक लगभग 80% प्रतियोगिताएं संपन्न हो चुकी थीं। शेष प्रतियोगिताएं भी चल रही हैं। कार्यक्रम का समापन कल होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages