<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 4, 2025

तांडव सेना की अयोध्या में हुई मीटिंग


अयाेध्या। तांडव सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। जहां उनके द्वारा सबसे पहले श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर में विराजमान श्रीरामलला सरकार का दर्शन किया गया। श्रीरामलला का दर्शन कर तांडव सेना परिवार ने अपने जीवन को कृतार्थ महसूस किया। 
इस अवसर पर तांडव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगबीर सिंह परमार ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर आंदोलन में जिन संगठनों ने अहम भूमिका निभाई है। तांडव सेना की ओर से उन सभी संगठनों एवं राम भक्तों को बहुत-बहुत साधुवाद है। विशेष रूप से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके लिए बधाई के पात्र हैं। प्रधानमंत्री ने श्रीराममंदिर निर्माण में आ रही विघ्न बाधाओं को दूर, भव्य मंदिर बना तथा 370 धारा को खत्म कर आपरेशन सिन्दूर चलाकर सभी देशवासियों को गौरवांवित किया है। भव्य श्रीराममंदिर निर्माण के लिए तांडव सेना भारत एवं उत्तर प्रदेश सरकार काे धन्यवाद ज्ञापित करती है। 
तांडव सेना की भारत सरकार से पांच सूत्रीय मांग है कि श्रीराममंदिर की तर्ज पर ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि में आ रहे विघ्न बाधाओं को दूर मंदिर का निर्माण करे, सनातन बोर्ड की स्थापना कर सनातन संस्कृति की रक्षा हाे, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए, जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो, श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष ब्रह्मलीन श्रीमहंत परमहंस रामचंद्र दास महाराज को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। इससे पहले संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का अंगवस्त्र ओढ़ा व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस माैके पर तांडव सेना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य नारायण मिश्रा व विकास शर्मा, राष्ट्रीय प्रचारक ईश्वर चंद्र काैशल, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मान्या साध, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला शक्ति प्रिया साध, संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह और किशन शैनी, जिलाध्यक्ष रजत पांडेय, जिलाध्यक्ष महिला शक्ति रंजू सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनूप दूबे, जिला महामंत्री मुकेंद्र तिवारी, जिला काेषाध्यक्ष आनंद शुक्ला आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दाैरान संगठन के सैंकड़ो कार्यकर्ता, पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages