<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 25, 2025

पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने प्रेस क्लब की चुनाव प्रक्रिया पर उठाया सवाल, डीएम को ज्ञापन

बस्ती। 16 सितम्बर को हुये प्रेस क्लब चुनाव-2025 में व्यापक धांधली व अनियमितता का आरोप लगाते हुये पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच व कार्यवाही की मांग किया है। आरोप है कि प्रेस क्लब कार्यकारिणी के चुनाव में वोटों के आंकड़े झूठे व संदेहास्पद हैं, साथ ही मतदान व मतगणना की प्रक्रिया पर भी गंभीर सवाल उठाये गये हैं।


दावा किया जा रहा है कि चुनाव अधिकारी पारदर्शी व निष्पक्ष चुनाव कराने में नाकाम रहे। अशोक श्रीवास्तव ने कहा चुनाव चाहे जैसा हो, इसकी एक आचार संहिता होती है और प्रत्येक मतदाता को पूरी प्रक्रिया में निष्पक्षता व पारदर्शिता की उम्मीद होती है। जबकि सम्पन्न हुई प्रक्रिया सवालों में है और इससे पत्रकार आहत हुये हैं। ज्ञापन के माध्यम से मतदान व मतगणना के दौरान के सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित कराते हुये कुल 15 विन्दुओं पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की गई है।

आरोप यह भी है कि कार्यकारिणी के सात सदस्यों तथा उपाध्यक्ष के दो पदों पर हुये चुनाव में मतगणना के आंकड़े संदेहास्पद है। कुल पड़े वोटों तथा गणना किये गये वोटों की संख्या भिन्न है। बार बार इसे स्पष्ट करने और संदेह दूर करने की मांग की अनदेखी करने पर जिलाधिकारी व सोसायटी रजिस्ट्रार को शिकायती पत्र भेजकर 15 विन्दुओं पर स्थिति स्पष्ट करते हुये कार्यवाही की मांग की गई। डीएम से मिलकर ज्ञापन देने वालों में सतीश श्रीवास्तव, संतोष सिंह तथा सुदृष्टि नारायण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages