गोरखपुर। आज देश जहां हर्षोल्लास के साथ जगत के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती मना रहा है वही आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने विश्वकर्मा पूजा के साथ साथ देश के शिल्पी और भारत यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दिया।
परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री राष्ट्र संत की तरह देश की सेवा कर रहे हैं यह देश के ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो सिर्फ राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करते हैं इनके लिए परिवार और अपना निजी स्वार्थ कोई मायने नहीं रखता है और इसलिए हम कह सकते हैं कि हमारे प्रधानमंत्री वास्तव में राष्ट्र संत हैं हम परिषद के तरफ से उनके दीघायु होने की कामना करते हैं । उन्होंने कहा कि देश को पहली बार ऐसा प्रधानमंत्री मिला है की जो देश हित जनता हित और कर्मचारी हित में अपना पूरा जीवन समर्पित किए हुए हैं तथा विगत 11 वर्षों से प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करते हुए एक दिन भी अवकाश नहीं लिए हैं ऐसे महापुरुष को भगवान सतायु प्रदान करें।
महामंत्री मदन मुरारी शुक्ला ने कहा कि हम गुरु श्री गोरक्षनाथ जी से प्रार्थना करते हैं कि वह हमारे प्रधानमंत्री को उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें जिससे वह भारत को सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बना सकें उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री का जो भजन है उसे पर अगर देश चल निकला तो वर्ष 2047 के पहले भारत विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित हो जाएगा।
प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु होने के कामना करने वालों में अशोक पांडेय, पंडित श्याम नारायण शुक्ल, अनिल द्विवेदी, राजेश मिश्रा, अनूप कुमार, बंटी श्रीवास्तव, इंजीनियर सौरभ श्रीवास्तव, हर्ष त्रिपाठी, इजहार अली, फुलई पासवान, ओंकार नाथ राय, रामधनी पासवान आदि लोग मौजूद रहे।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment