गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर के कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति और पराक्रम के अदितीय प्रतीक शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की जन्म जयंती के अवसर पर आज विधान परिषद सदस्य व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में महान क्रांतिकारी अमर शहीद भगत सिंह जी के जन्म जयंती पर बेतियाहाता स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि अपने बलिदान से आजादी की अलख जगाने वाले महान क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह के बताए हुए मार्गाे पर चलें यही प्रेरणा हम सबको मिले। भगत सिंह जी भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। इनकी त्याग तपस्या की बदौलत ही देश को आजादी मिली हम सभी को इन सेनानियों ने जो सपना देखा था। उस को पूरा करने के लिए संकल्पित होना चाहिए यही इन महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मां भारती के वीर सपूत देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद भगत सिंह का जन्म दिवस है। भगत सिंह ने अपना जीवन त्याग अंग्रेजी शासन के प्रभुत्व के खिलाफ व देश को दासता से मुक्त करने के लिए किया था। देश के प्रति इनकी सच्ची निष्ठा और अटूट भक्ति करोड़ों भारतीयों को प्रेरित करती रहेगी। उनको हमेशा यह देश याद करता रहेगा।
विधायक विपिन सिंह, विधायक प्रदीप शुक्ला व महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने कहा कि भगत सिंह ने अपना जीवन देश सेवा करते हुए अपना जीवन निछावर कर दिया हम सभी इनके त्याग और बलिदान के मार्ग पर चलना चाहिए। भगत सिंह जी का बलिदान सदैव हम सभी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
इस अवसर पर महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, इन्द्र मणि उपाध्याय, अच्युतानंद शाही, महानगर मंत्री अजय श्रीवास्तव, रमेश प्रताप गुप्ता, उपाध्यक्ष रणविजय शाही, शशिकांत सिंह, दयानंद शर्मा, विकास शर्मा, मण्डल अध्यक्षगण व सिद्धांतों घोष, मनोज, रणंजय सिंह जुगनू, वीरेंद्र पांडेय, प्राण तिवारी, महानगर पदाधिकारी व मण्डल अध्यक्षगण सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे ।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment