गोरखपुर। मालवीय नगर मंडल अंतर्गत सैनिक नगर सेक्टर में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने देश के यशस्वी व लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितम्बर से 2अक्टूबर तक चलने वाले (सेवा पखवाड़ा अभियान) के निमित्त नन्दानगर दरगहिया स्थित व्यायामशाला के निकट वृहद रुप से सफाई अभियान चलाया गया।
मंडल मंत्री अश्वनी सिंह ने कहा कि देश में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का यह एक महत्वपूर्ण कदम है जिसके तहत आम जनमानस को अपने आस पास सफाई व सुंदर वातावरण बनाए रखने को प्रेरित करता है। यह अभियान महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को साकार करने की दिशा में समाज को प्रेरित करता है।
इंजीनियर बृजमोहन ने कहा कि साफ-सफाई एक अच्छी आदत है, स्वच्छ पर्यावरण और आदर्श जीवन शैली के लिये हर एक को यह आदत बनानी चाहिये। “स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मानसिकता का विकास होता है” इसी के मद्देनजर देश में स्वच्छता की महती आवश्यकता को देखते हुए हमारे प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान शुरु किया। हमें ये समझना चाहिये कि ये केवल हमारे प्रधानमंत्री का कार्य नहीं है, बल्कि समाज में रहने वाले हर इंसान की जिम्मेदारी है। हम सब के स्वस्थ जीवन के लिये इस अभियान में हमें कंधे से कन्धा मिलकर भाग लेना चाहिये।
स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से पार्षद उपेंद्र सिंह, मंडल मंत्री अश्वनी सिंह, महानगर उपाध्यक्ष अनु मोर्चा, राजेश पासवान, मीडिया प्रभारी इंजीनियर बृजमोहन, सेक्टर संयोजक भूतपूर्व वारंट आफिसर दयानंद साहनी, बूथ अध्यक्ष घनश्याम तिवारी, पप्पू पासवान, शिवाजी गुप्ता, उमाकांत मिश्रा, राजेश शर्मा, राम प्रकाश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी व स्थानीय जनता उपस्थित रही।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment