गोरखपुर। दिव्यांगों की सेवा में तत्पर शीर्ष राष्ट्रीय संगठन समदृष्टि, क्षमताविकास एवं अनुसंधान मण्डल (सक्षम) की गोरखपुर जिला इकाई द्वारा राष्ट्रीय नेत्रदान जागरूकता पखवाड़ा 25 अगस्त से 08 सितम्बर के अन्तर्गत 03 एवं 04 सितम्बर, 2025 की तिथियों में सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग, गोरखपुर के बच्चों की निःशुल्क आखों की जांच का कैम्प लगा कर आई स्क्रीनिंग कराया जा रहा है तथा आवश्यक दवाएं आदि भी प्रदान की गयी हैं।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्रीमान डा० रामकुमार जायसवाल, प्राचार्य, बी०आर०डी० मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर (जो स्वयं राष्ट्रीय स्तर के एक ख्याति लब्ध नेत्र सर्जन हैं) द्वारा किया गया, जिसमें सक्षम की गोरखपुर जिला इकाई के कार्यकर्त्ता, सक्षम प्रान्त कार्यकारिणी के अधिकारी गण, नेत्र चिकित्सा की टीम ने राष्ट्रीय नेत्रदान जागरूकता पखवाड़ा के महत्त्व और नेत्रदान के समय बरती जाने वाली सावधानियां, नेत्र बैंक की उपलब्धता आदि से सभी को अवगत कराया। सभी आगतो का आभार ज्ञापन जिला संयोजक-गोरखपुर द्वारा किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजेश सिंह, सभी आचार्या, आचार्य और कर्मचारी गण ने उपस्थित रह कर सहयोग प्रदान किया।

No comments:
Post a Comment