<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, September 23, 2025

रामघाट चौराहा निकट श्रीलक्ष्मी बेकरी एंड स्वीट्स प्रतिष्ठान का हुआ उद्घाटन


अयोध्या। श्री लक्ष्मी बेकरी एंड स्वीट्स प्रतिष्ठान का रामघाट चौराहा अयोध्या निकट रामाज्ञा मार्केट में विधिविधानपूर्वक पूजन अर्चन हवन यज्ञ के उपरांत धूमधाम से उद्घाटन किया गया।
इसका उद्घाटन प्रतिष्ठान के प्रो. छात्र नेता अभिलाष पांडे के माता-पिता ने फीता काटकर किया। इस दौरान श्री लक्ष्मी बेकरी एंड स्वीट्स के प्रोपराइटर अभिलाष पांडे ने बताया कि हमारे यहां बेकरी से संबंधित संबंधित हर सामग्री उपलब्ध है. साथ ही बर्थडे पार्टी के सभी आइटम उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि रामघाट चौराहा निकट राम आज्ञा मार्केट में हमारा प्रतिष्ठान है। यहॉं पर रोजमर्रा के हर सामान उचित रेट पर उपलब्ध है। कार्यक्रम में आए अतिथिगण विशिष्ट जनों का माला पहनाकर उन्होंने स्वागत सम्मान किया।
इस मौके पर अयोध्या के बीजेपी महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व सांसद लल्लू सिंह के सुपुत्र विकास सिंह, बीजेपी नेता अनूप गुप्ता, भाजपा नेता रवि शर्मा, स्थानीय बीजेपी के युवा पार्षद अंकित त्रिपाठी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, विकास गुप्ता, वासुदेव यादव सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। सभी आए हुए अतिथियों विशेषजनों ने प्रतिष्ठान के मालिक अभिलाष पांडे को दुकान खोलने पर बधाई और शुभकामना दिये।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages