गोरखपुर। सरस्वती शिशु मंदिर (10+2) पक्कीबाग, गोरखपुर में आज शारदीय नवरात्रि के अवसर पर माता की चौकी व कन्या पूजन का आयोजन हुआ । जिसमें शिशुवाटिका व प्राथमिक वर्ग की छोटी-छोटी कन्याएं मां दुर्गा के अलग-अलग रूप में सज कर आईं, उन्हें भोजन करा कर प्रसाद वितरित किया गया, साथ ही बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आचार्या बहनों ने मिलकर माता के भजन गाए और आरती की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री समीर सिन्हा प्रवक्ता अंग्रेजी आर एस एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल महादेवपुरम ,गोरखपुर रहे, प्रधानाचार्य डॉक्टर राजेश सिंह ने शारदीय नवरात्र के कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन बहन अंकित सिंह द्वारा हुआ। इस शुभ अवसर पर उप प्रधानाचार्या श्रीमती रुक्मिणी उपाध्याय जी सहित समस्त आचार्य परिवार व अभिभावकों की भी उपस्थिती रही।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment