<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 15, 2025

हवन पूजन कार्यक्रम व रक्तदान शिविर के साथ मनाया गया इंजीनियर्स डे


बस्ती। सोमवार  को इंजीनियर्स डे के  अवसर पर निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग बस्ती में रक्तदान शिविर, हवन पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आरम्भ ई सुरेंद्र मोहन वर्मा अधीक्षण अभियंता सिंचाई, ई. संजीव कुमार अधिशासी अभियंता लोनिवि, महासंघ के जनपद अध्यक्ष ई अभिषेक सिंह द्वारा श्री विश्वेश्वरैया और ई. आर के दत्ता के चित्र पर माल्यार्पण करके प्रारंभ किया। इसके बाद  उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण एवं पुर्ष्पाचन  किया।
वक्ताओं ने डॉ. एम. विश्वेश्वरैया के योगदान पर प्रकाश डालते हुये कहा कि वे एक असाधारण इंजीनियर एक कुशल एडमिनिस्ट्रेटर और राष्ट्र निर्माता भी थे। उन्होंने अपने ज्ञान और इंजीनियरिंग कौशल का इस्तेमाल देश की प्रगति के लिए किया। उनकी सबसे उल्लेखनीय उपलब्धियों में से एक है कृष्णराज सागर बांध  का निर्माण, जो कर्नाटक में स्थित है। इस परियोजना ने मैसूर क्षेत्र में सिंचाई और पानी की क्रांति ला दी, जिससे कृषि और अर्थव्यवस्था को बल मिला। इसके अलावा, उन्होंने हैदराबाद शहर को बाढ़ से बचाने के लिए एक बाढ़ सुरक्षा प्रणाली भी डिजाइन की, जो उनकी दूरदर्शिता का सबूत है। उनके इन योगदानों को देखते हुए और इंजीनियरिंग पेशे के प्रति सम्मान जताने के लिए भारत सरकार ने 1968 में उनके जन्मदिन, 15 सितंबर को नेशनल इंजीनियर्स डे के रूप में घोषित किया।
हवन पूजन के बाद रक्तदान शिविर में डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के अध्यक्ष ई. अभिषेक सिंह सचिव गजानन यादव, लो.नि.वि. के सचिव ई. मनोज कुमार, सिंचाई के सचिव ई. वेद प्रकाश पाण्डेय, लो.नि.वि. के ई. कृष्ण गोपाल चौधरी, ई. धर्मेंद्र यादवर्, इ. प्रतीक तिवारी, ई रंजन तिवारी, ई शैलेन्द्र प्रजापति, ई. महेंद्र यादव, ई. सुनील दत्त, संतोष पाण्डेय और रामसागर सिंचाई के अवधेश कुमार, आरईडी के श्रीधर राय  द्वारा कुल 15 यूनिट रक्तदान किया गया।
कार्यक्रम में ई. आर पी यादव, ई. जे एन यादव, ई. सुरेश गुप्ता ई. रोहित पटेल ई. विजेंद्र यादव ई.मनीष चतुर्वेदी ,ई बेचन राम, श्रीधर राय के साथ ही अन्य डिप्लोमा इंजीनियर्स आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages