<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 17, 2025

न्याय के लिये आवाज उठाने पर दारोगा द्वारा भारत मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष को पीटे जाने से रोष


बस्ती। भारत मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष आर.के. आरतियन को लालगंज थाना क्षेत्र के सिद्धनाथपुर गांव में हुई नाबालिग दलित बालिका की निर्मम हत्या मामले में सिविल लाइन्स चौकी इंन्चार्ज अजय सिंह द्वारा मारने पीटने, जेल भेजवा देने के मामले को लेकर सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलो के नेताओं में आक्रोश है। आर.के. आरतियन की जेल से रिहाई के बाद बुधवार को भारत मुक्ति मोर्चा, आम आदमी पार्टी के साथ ही अनेक राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया।

ज्ञापन में सिविल लाइन्स चौकी इंन्चार्ज अजय सिंह को निलम्बित कर गैर जनपद स्थानान्तरण कराये जाने, भारत मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष आर.के. आरतियन को मारने-पीटने के मामले में मुकदमा पंजीकृत कर कड़ी कार्रवाई की मांग किया गया है। बहुजन मुक्ति पार्टी मण्डल अध्यक्ष हृदय गौतम ने चेतावनी दिया गया कि यदि 25 सितम्बर तक दोषी दारोगा अजय सिंह के विरूद्ध कार्रवाई न हुई तो पुनः आन्दोलन किया जायेगा। आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष डा. राम सुभाष वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप जायसवाल, आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित कुमार, आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष अवनीश अम्बेडकर, समाजवादी पार्टी छात्र नेता अशोक प्रभात, समाजवादी पार्टी बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी जिलाध्यक्ष रितिक कुमार, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मण्डल उपाध्यक्ष राम सुमेर यादव, बहुजन मुक्ति पार्टी जिलाध्यक्ष बुद्धेश राना, सरिता भारती, भीम पाठशाला समिति के संस्थापक कोषाध्यक्ष मूलचन्द आजाद, प्रभु दयाल वर्मा, सूरज मल्होत्रा आदि ने कहा कि न्याय के लिये आवाज उठाने पर पुलिसिया दमन बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जिना प्रशासन दोषी दारोगा अजय सिंह के विरूद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई करे।
जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन देने के दौरान मुख्य रूप से  आकाश आर्य, दीपक राव, सुग्रीव चौधरी, दयानिधि आनन्द, लवकुश गुप्ता, कृपाशंकर यादव, गिरिजाशंकर यादव, दयानिधि आनन्द, विशाल कुमार, अजय कुमार, अंकुर गौतम, रमई प्रसाद, अखिलेश्वरी, चन्द्रावती, रेशमा देवी, सोनी, अंशू, बलवन्त भारती, चन्द्रावती, गीता देवी,  अंकुर के साथ ही अनेक राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages