गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर गोरखपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा आज सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़ा अभियान अंतर्गत आज द्वितीय दिवस पर एनेक्सी भवन निकट सर्किट हाउस पर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर आधारित विराट प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन किया। नमो प्रदर्शनी के अंतर्गत आज दितीय दिन एनेक्सी भवन निकट सर्किट हाउस तारामंडल में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर आधारित ‘नमों-प्रदर्शनी’ आयोजित कार्यक्रम अवलोकन मे मुख्य अतिथि के रूप में महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रदीप शुक्ला ने एवं भाजपा महानगर संयोजक राजेश गुप्ता सहित अन्य लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है इसी क्रम में आज 18 सितंबर को मोदी जी के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है मोदी जी की बचपन से लेकर, एक सामान्य कार्यकर्ता से लेकर और वैचारिक प्रतिबद्धता के आधार पर किस प्रकार से उन्होंने काम किया आज वह प्रधान सेवक के रूप में भारत के मस्तष्क को दुनिया में ऊंचा करने का काम कर रहे हैं।
विशिष्ट अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े तथ्यों व उनकी जीवनी एवं देश और प्रदेश के विकास में दूरदर्शी सोच ,राष्ट्र धर्म के बारे में चित्रण है।
प्रदर्शनी कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विशवजिताशू सिंह ‘आशू’, डॉ सत्येन्द्र सिन्हा, चिरंजीवी चौरसिया, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, अच्युतानंद शाही, इन्द्र मणि उपाध्याय, ओम प्रकाश शर्मा, दयानंद शर्मा, वीरेंद्र पांडेय,साकेत सिंह सोनू, मनोज अग्रहरी, शशिकांत सिंह, बृजेश मणि मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्षगण व महानगर पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment