<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, September 27, 2025

ट्रैक्टर ट्राली और बाइक में हुई टक्कर, तीन व्यक्ति हुए गंभीर रूप से हुए घायल


बस्ती। शनिवार शाम लगभग तीन बजे ब्लॉक रुधौली बस्ती में रुधौली बखिरा रोड सुरूआर चौराहे पर ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की आपस में टक्कर हो गई,जिसमें बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार तीनों लोग अपने घर रानीपुर हटवा बाजार से रुदौली किसी काम से जा रहे थे। घायलों में शनिदेवल पुत्र हृदय राम उम्र 21 वर्ष,अंगद पुत्र राम जियावान उम्र 22 वर्ष, धीरज पुत्र राम प्रसाद उम्र 21 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में देख राहगीर महाराजगंज जिले के रहने वाले मार्केटिंग एजेंट मोनु ने तत्काल 108 एंबुलेंस को फोन किया। कॉल करने के कुछ मिनट अंदर 108 की एंबुलेंस UP32BG9734 समय से घटनास्थल पर पहुंच गई। पायलट अनिल और ईएमटी अजय ने तत्काल सभी घायलों को अपनी एंबुलेंस में शिफ्ट किया और प्राथमिक उपचार करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली पहुंचाया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages