<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 4, 2025

नदियों की स्वच्छता, संरक्षण के क्षेत्र में योगदान देने वाले होंगे सम्मानित


बस्ती। राज्य स्वच्छ गंगा मिशन उत्तर प्रदेश, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा गंगा सम्मान 2025 हेतु नामांकन आमंत्रित है। उक्त जानकारी देते हुए जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अमित कुमार गुप्ता ने बताया है कि इस पुरस्कार का उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों, संस्थानों एवं संगठनों को सम्मानित करना है, जिन्होने प्रदेश में गंगा एवं उसकी सहायक नदियों की स्वच्छता, संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
उन्होनें बताया है कि जनपद के ऐसे स्वयंसेवी संगठन, पर्यावरणविद्, शैक्षणिक संस्था, ग्राम प्रधान, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अथवा व्यक्ति, संस्था, संगठन, जिन्होने नदियों के संरक्षण, संवर्धन एवं पुनरूत्थान के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दिया है, वे अपने नामांकन प्रस्तुत कर सकते है। नामांकन की अन्तिम तिथि 10 सितम्बर 2025 निर्धारित है। अधिक जानकारी हेतु इच्छुक व्यक्ति कार्यालय सामाजिक वानिकी वन विभाग, ब्लाक रोड, जिला परियोजना अधिकारी, बस्ती से सम्पर्क कर सकते है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages