<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 26, 2025

सनातन धर्म संस्था - बस्ती द्वारा श्री रामलीला महोत्सव 31 अक्टूबर से 09 नवंबर 25 तक


बस्ती। श्री रामलीला मंचन द्वारा प्रत्येक काल खंड में सामाजिक समरसता, अनुशासन, आज्ञाकारिता, सदाचार, पारिवारिक मूल्यों, राष्ट्रीयता का भाव जागृत करने का कार्य होता रहा है। सनातन धर्म संस्था-बस्ती के द्वारा पुरातन संस्कृति, सत्य सनातन धर्म व मानवता से नई पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित, बस्ती मण्डल के 25 विद्यालयों के लगभग 700 बच्चों के द्वारा इस वर्ष ये महोत्सव जन जन के मानस पटल पर अपनी पहचान बनाने में सफल होने जा रहा है। पुरुषों में सर्वोत्तम मर्यादा के पर्याय प्रभु श्री राम के जीवन से जुड़े जितने भी कथानक समाज में जाने गये हैं, वो सभी सम्पूर्ण समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं। इस वर्ष गोविंद राम सक्सेरिया इंटर कालेज के प्रांगण में 31 अक्टूबर से 09 नवम्बर सन 2025 ई० तक होने वाली श्री रामलीला महोत्सव, बस्ती में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, महेश प्रताप इंटर कॉलेज, यूनिक साइंस एकेडमी, सी०डी०ए० एकेडमी, श्रीनेत ग्लोबल स्कूल, उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी, लिटिल फ्लावर स्कूल, रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज-सिद्धार्थनगर, सेंट जोसफ स्कूल, सावित्री विद्या विहार, जागरण पब्लिक स्कूल, इण्डियन पब्लिक स्कूल, एस० डी० एस० स्कूल, सेंट फ्रांसिस स्कूल, गन्ना विकास इंटर कॉलेज खलीलाबाद, दिल्ली स्कूल ऑफ एक्ससीलेंस, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, पंडित चतुर्भुज तिवारी विमला देवी इंटर कॉलेज, ओमनी इंटरनेशनल स्कूल, ब्लूमिंग बड्स हायर सेकेंडरी स्कूल के लगभग 700 बच्चे प्रतिभाग करेंगे।
श्री रामलीला आयोजन समिति के सदस्य डॉ अश्विनी सिंह ने कहा कि समिति का उद्देश्य है कि जाति पाति, वर्ग भेद, ऊंच नीच से ऊपर उठकर सामाजिक समरता के सबसे बड़े उदाहरण श्री राम जी के चरित्र और उनके आचरण को भावी पीढ़ी में पहुँचाने का जो कार्य किया जा रहा है उससे नवीन भारत के निर्माण में सहायता मिलेगी और भारतीय संस्कृति और मूल्यों का क्षरण हो रहा है ऐसे में बहुत आवश्यक है कि भावी पीढ़ी में श्री राम जी के जैसा आदर्श जीवन जीने की प्रेरणा दिया जाए जिससे जन कल्याण हो।  एस पी चिल्ड्रेन्स एकेडमी, एम सी सी इंटरनेशनल, डॉन वास्को स्कूल, ड्रीमटी इंटरनेशनल आदि विद्यालयों द्वारा श्रीमद्भगवत गीता की प्रस्तुति की जाएगी। बहुत से विद्यालय श्री रामस्तुति की तैयारी कर रहे हैं, सनातन धर्म संस्था पूरा प्रयास कर रही है कि आने वाली पीढ़ी में रामत्व बढ़े और भारत में पुनः राम राज्य स्थापित हो।
समिति के सदस्य अतुल चित्रगुप्त ने बताया की कार्यों के सुगम संपादन हेतु कार्य विभाजन कर जिम्मेदारी का वितरण कर दिया गया है जिससे कार्यक्रम को और भी भव्य बनाया जा सके। प्रतिभाग कर रहे सभी विद्यालयों में प्रशिक्षण कार्य अपनी पूर्णता की ओर है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुक्तेश्वर नाथ आजाद, अखिलेश दूबे, कैलाश नाथ दूबे, सुशील, अनुराग, पंकज, अर्पित गौड़ व अन्य सुधीजन उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages