<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, August 14, 2025

तिरंगा यात्रा का आयोजन कर लोगों को किया गया जागरूक


बस्ती। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सामाजिक वानिकी वन प्रभाग बस्ती द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया।
वंदे मातरम, भारत माता की जय’ हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा नारों के उद्धघोष साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा सामाजिक वानिकी वनप्रभाग कार्यालय से शुरू होकर, रौता चौराहे होते हुए कार्यालय पर समाप्त हुई। प्रभागीय निदेशक डॉ. शिरीन द्वारा यात्रा का पथ संचालन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना पैदा करना है। तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देती है और लोगो को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियो के बारे में जागरूक करती है।  
इस अवसर पर उप प्रभागीय वनाधिकारी डी.पी. सिंह, क्षेत्रीय वनाधिकारी बस्ती ए.पी. सिंह, क्षेत्रीय वनाधिकारी रामनगर सोनल वर्मा, क्षेत्रीय वनाधिकारी हर्रैया शारदा नन्द तिवारी, क्षेत्रीय वनाधिकारी कप्तानगंज राजू प्रसाद, परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति अमित कुमार गुप्ता, समस्त वन विभाग कर्मचारी व आम जनमानस आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages