बस्ती। श्री कृष्ण जन्मोत्सव का पर्व जनपद में उल्लास के साथ मनाया गया। गौर विकास खण्ड के जलेबीगंज में दही हाण्डी फोड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्षेत्र के अनेक युवकों ने दही हंडी फोडने के लिये पूरी ताकत लगा दिया। नागरिकों ने उनका उत्साहवर्धन किया। सूरज चौधरी दही हाण्डी फोडने में सफल रहे।
राज मंगल यादव के नेतृत्व में आयोजित दही हाण्डी फोड प्रतियोगिता में सूरज चौधरी ने अपने पूरे टीमके साथ हिस्सा लिया। निखिल मौर्या, अवधेश वर्मा, आदित्य, अमर, एस चौहान, कुलदीप, अभिषेक, नितिन, राज, विवेक चौहान और समस्त ग्रामवासी लोग उपस्थित रहे।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment