<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, August 20, 2025

रेलकर्मियों को दिलायी गयी सद्भावना दिवस की शपथ


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/रेलवे सुरक्षा बल तारिक अहमद ने सद्भावना दिवस के अवसर पर 20 अगस्त को महाप्रबंधक कार्यालय परिसर गोरखपुर में आयोजित एक समारोह में रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलायी।

इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों एवं रेलकर्मचारियों को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना हम सभी भारतवासी भावनात्मक एकता और सद्भाव के लिये कार्य करने की शपथ दिलाई। रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिंसा का सहारा लिये बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की शपथ ली।

इस अवसर पर सामान्य प्रशासन, सतर्कता, जनसम्पर्क, सुरक्षा, सांख्यिकी तथा कार्यकुशलता विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। 




                                                           

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages