संत कबीर नगर। उपाध्यक्ष गौ सेवा आयोग महेश शुक्ला द्वारा अस्थाई गो- आश्रय स्थल विसरापार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर समस्त गोवंश स्वस्थ पाये गये 01 गोवंश के पैर में छोटा घाव है, जिसका इलाज किया जा रहा है। गौ आश्रय स्थल पर 02 केयर टेकर मौजूद रहे जिन्हें समय- समय पर साफ सफाई, चारा, भूसा, पीने हेतु स्वच्छ पेय जल आदि देने आदि का दिशा निर्देश दिये गये। मौके पर हरे चारे की व्यवस्था नहीं थी, जिसके हेतु उन्हे निर्देशित किया गया। मौके पर ग्राम प्रधान व सचिव मौजूद नहीं थे। 08 बण्डल साईलेज पाया गया। जिसमें खुला 01 बण्डल की गुणवत्ता ठीक नही पायी गयी। जिसे उपयोग में न लाने हेतु निर्देशित करते हुये आपूर्तिकर्ती फर्म को वापस किये जाने हेतु निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी खलीलाबाद सदर, पशुधन प्रसार अधिकारी एवं ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment