<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 29, 2025

पुलिसिया उत्पीड़न के खिलाफ आन्दोलन करेगी कांग्रेस


बस्ती। प्रदेश में कानून व्यवस्था  ध्वस्त है और बस्ती में थाना, चौकी, कोतवाली में गरीबों की सुनवाई नहीं हो रही है। यह विचार कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने व्यक्त किया। वे शुक्रवार को कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
पत्रकारों के सवालों का उत्तर देते हुये कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दावा करते हैं कि प्रदेश में कानून का राज है किन्तु यह सच्चाई है कि गरीबों की थानों पर सुनवाई नहीं हो रही है। अनेक मामलों में शिकायत मिलती है कि पुलिस दोनों पक्षां से उगाही करती है। गरीब न्याय के लिये कंगाल होता जा रहा है और उसके लिये दरवाजे एक-एक कर बंद हो रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर संघर्ष तेज करेगी। लालगंज थाना क्षेत्र में मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म, हत्या सहित अनेक मामलों का उल्लेख करते हुये कहा कि पुलिस की भूमिका पर पीड़ित स्वयं सवाल उठा रहे हेैं।
पूर्व विधायक अम्बिका सिंह ने कहा कि जनपद में थाने बिक रहे हैं और अपराधियों के हौसले बुलन्द है। पुलिस पहले इनकाउन्टर करती थी अब हाफ इन्काउन्टर कर न्याय की औपचारिता पूरी कर रही है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डा. वाहिद अली सिद्दीकी ने कहा कि सच तो ये है कि योगी सरकार में थानों पर वसूली की दर बहुत बढ चुकी है। न्याय तो दूर पुलिस चोरी, डकैती, दुराचार के मामलों में मुकदमा तक दर्ज नहीं करती और मजबूर होकर लोगों को अदालतों की शरण लेना पड़ रहा है। अनावश्यक रूप से भय पैदा कर उगाही की संस्कृति मजबूत हो रही है। लोग परेशान हैं। कांग्रेस इन सवालों पर चुप नहीं रहेगी। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages