अयोध्या। श्रृंगी ऋषि आश्रम पर आज श्रीराम की राखी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री बेबी रानी मौर्य और समाजसेवी सुरेश यादव रहे।
इस दौरान मां सरयू का यहां पर अभिषेक पूजन किया गया। इसके उपरांत भगवान श्रीराम की राखी का दर्शन पूजन हुआ। बता दे की यही राखी भगवान श्री लला को राम जन्मभूमि परिसर भेज कर बांधी जाएगी।
इस दौरान समाजसेवी सुरेश यादव को सराहनीय कार्य हेतु मंत्री बेबी रानी मौर्य द्वारा मोमेंटो और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि भगवान श्री राम की बहन शांति देवी का यह श्रृंगी ऋषि आश्रम गोसाईगंज स्थल है। यहां से राखी राम जन्मभूमि परिसर भगवान राम लाल को ले जाकर बांधी जाएगी। उन्होंने कार्यक्रम आयोजक सुभाष सिंह की प्रशंसा किया तथा समाजसेवी सुरेश यादव के कार्यों को सराहा।
कार्यक्रम में आए अतिथियों का श्रृंगी ऋषि आश्रम के श्री महंत हेमंतदास जी महाराज ने और कार्यक्रम आयोजन समिति की ओर से मोमेंटो अंग वस्त्र देकर स्वागत सम्मान किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment