बस्ती। पूर्व सैनिक की पत्नी अर्चना पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर अपने पति को षड़यंत्रपूर्वक फंसाये जाने के मामले में न्याय की मांग किया है। पत्र में अर्चना पाण्डेय ने कहा है कि वह नगर थाना क्षेत्र के कुरहापट्टी दरियांव गांव की निवासिनी है। उसके पति सदानन्द पाण्डेय सेना से सेवानिवृत्त होेने के बाद एक कम्पनी मंें कार्यरत है। 2 अगस्त को वे घर आये थे, उसका पडोसी विनोद पाण्डेय पुत्र पद्म पाण्डेय शराबी और गुण्डा प्रवृत्ति का व्यक्ति है। आये दिन पड़ोसियों से विवाद करता रहता है। उसके घर पर थाना नगर में कार्यरत सिपाही विनोद यादव का आना जाना लगा रहता है। 5 अगस्त की रात्रि में विनोद पाण्डेय ने शराब के नशे में धुत होकर उसके पति को भद्दी-भद्दी गालियां दिया। इस पर उसके पति सदानन्द पाण्डेय ने विनोद को काफी समझाया।
पत्र में पूर्व सैनिक की पत्नी अर्चना पाण्डेय ने कहा है कि विनोद पाण्डेय ने सिपाही विनोद यादव के शह पर नगर थाने में झूठी तहरीर दे दिया। उसके पति को नगर पुलिस ने 7 अगस्त को थाने पर बुलाया। उनका मोबाइल छीनकर बंद कर दिया और बाद में शांति भंग में चालान कर दिया। अर्चना ने समूचे मामले की जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया है।
No comments:
Post a Comment