बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के शिवम सिंह पुत्र पवन सिंह की बहन गोल्डी सिंह (32) बस्ती शहर के सुबाष तिराहे से बेटी सिद्धि सिंह (07) के साथ 05 जुलाई 2025 से लापता हैं। आरोप है कि उनकी बहन और भांजी को नगर थाना क्षेत्र के अरबापुर गांव निवासी सूरज सिंह पुत्र पुष्पेन्द्र सिंह तथा गौर थाना क्षेत्र के कोठवा गांव की नीलम सिंह पत्नी सत्यप्रकाश सिंह बहला फुसलाकर भगा ले गये हैं।
इस संदर्भ में कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर दी गई है इसके बावजूद एफआईआर दर्ज करने की बजाय पुलिस ने 10 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज किया है। इसमें भी कोई कार्यवाही नही की गई है। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। नामजद तहरीर दिये जाने के बाद भी पुलिस के द्वारा कार्यवाही न किया जाना आश्चर्यजनक है। पीड़ित भाई शिवम सिंह सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर 30 जुलाई को शिकायत दर्ज कराया है। शिवम सिंह ने भांजी के हत्या किये जाने की आशंका जताई है। मांग किया कि मामले का शीघ्र खुलासा हो। गोल्डी सिंह ससुराल नही जाना चाहती कोई बात नहीं, दोनो को अपने तरीके से जीवन जीने की आजादी है। इसके लिये बैठकर वार्ता करने की जरूरत है न कि छिपकर भागने और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की। शिवम सिंह ने कहा परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सभी को तरह तरह की आशंका सता रही है। बहन और भांजी की सकुशल वापसी नही हुई तो पुलिस जिम्मेदार होगी।
No comments:
Post a Comment