<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, August 17, 2025

मनोज राजभर की अध्यक्षता में धर्मवीर राजभर राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना के जिला कमाण्डर घोषित


बस्ती। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ‘सुभासपा’ की बैठक जिलाध्यक्ष मनोज राजभर की अध्यक्षता में रोडवेज के निकट स्थित शिविर कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, पदाधिकारियों की संख्या बढाने, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सक्रिय भागीदारी आदि पर विचार किया गया। सर्व सम्मत से धर्मवीर राजभर को राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना का जिला कमाण्डर घोषित किया गया। इसके साथ ही इन्द्रजीत राजभर बस्ती सदर, धर्मेन्द्र राजभर महादेवा, सोनू राजभर रूधौली, काली प्रसाद राजभर कप्तानगंज और पंकज राजभर को हर्रैया विधानसभा का राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना का कमाण्डर घोषित किया गया। इसी कड़ी में मेषराज राजभर बस्ती सदर, अमर राजभर बहादुरपुर, रामलाल रामनगर और सत्येन्द्र कुमार को दुबौलिया विकास खण्ड से सुहेलदेव सेना का ब्लाक कमाण्डर घोषित किया गया।
घोषित पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र वितरित करते हुये राष्ट्रीय सचिव विनोद राजभर ने कहा कि सुभासपा निरन्तर जनहित के सवालों को लेकर संघर्ष जारी रखे हुये है। राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के दिशा निर्देश के अनुरूप त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर है। कहा कि मजबूत संगठन से ही राजनीतिक लक्ष्य प्राप्त होंगे। बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चर्तुभुजी पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा उमेश राजभर, जिला सलाहकार अर्जुन, जिला महासचिव राहुल पाण्डेय आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये। सूचना मंत्री परशुराम चौधरी, विधानसभा उपाध्यक्ष विशाल राजभर, मिन्टू चौधरी, बनवारी राजभर आदि उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages