गोरखपुर। अपना सर्वस्व बलिदान कर देश को आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों की स्मृति में मंगलवार को गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह आशू की उपस्थिति में आर्य नगर मंडल अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के उपरांत और समापन भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर हुआ।
तिरंगा यात्रा में विशेष रूप से पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं पिछड़ा आयोग के सदस्य चिरंजीवी चौरसिया, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य राहुल श्रीवास्तव, क्षेत्रीय कार्य समिति के सदस्य दिव्येंदु नाथ श्रीवास्तव, महानगर उपाध्यक्ष शशिकांत सिंह, महानगर कोषाध्यक्ष दयाकृष्ण गुप्ता, मंडल के प्रभारी वरुण चौरसिया, अरुण प्रकाश मल्ल, महिला मोर्चा की महानगर महामंत्री श्रीमती मीना श्रीवास्तव, महानगर उपाध्यक्ष श्रीमती ममता गुप्ता , महानगर मंत्री श्रीमती पूजा गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती मीनू गोयल, पाषर्द श्रीमती आरती सिंह, श्रवण पटेल, जयंत निषाद, मंडल के महामंत्री तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के संयोजक आकाश साहनी, मंडल के पदाधिकारी गण, शक्ति केंद्र के संयोजक वार्ड के अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment