<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 29, 2025

महर्षि कश्यप ऋषि जयन्ती पर निकली भव्य शोभा यात्रा


बस्ती। महर्षि कश्यप ऋषि के जयन्ती अवसर पर अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन अध्यक्ष वृजकिशोर कसौधन के संयोजन में भव्य शोभा यात्रा मारवाडी मंदिर पाण्डेय बाजार से गांधीनगर हनुमान गढी तक निकाली गई। शोभा यात्रा में अनेक झांकियां सजायी गई थी तो आकर्षण का केन्द्र रही। शोभा यात्रा का सुर्तीहट्टा, करूआ बाबा चौराहा, मंगलबाजार, रोडवेज, गांधीनगर आदि स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। शोभा यात्रा के गांधीनगर पहुंचने पर आतिशबाजी किया गया।
कसौधन महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि पौराणिक कथाओं के अनुसार, मान्यता है कि कश्यप ऋषि से ही संपूर्ण सृष्टि का निर्माण हुआ है। कश्यप एक प्रचलित गोत्र का भी नाम है। सभी जीवधारियों की उत्पत्ति कश्यप से हुई। कश्यप ऋषि आदर के साथ पूंजे जाते हैं।
शोभा यात्रा में मुख्य रूप से गिरधारी साहू, सुभाष अग्रहरि, संजय अग्रहरि, कुंदन वर्मा, विश्वनाथ वर्मा, पंकज सोनी, मनोज सर्राफ, राकेश जायसवाल, संजय जायसवाल, मंगल जायसवाल, मदन मद्धेशिया, शिवाजी मोदनवाल, सुशील मोदनवाल, राजन गुप्ता, भागवत बरनवाल, अनिल बरनवाल, राम प्रकाश बरनवाल, दिलीप गुप्ता, दलजीत गुप्ता, अर्जुन साहू, धर्मराज गुप्ता, धर्मेंद्र चौरसिया, अमरनाथ चौरसिया, संजय चौरसिया, ऋषभ गुप्ता, राजेश गुप्ता, दिलीप कसौधन, आदर्श कसौधन, विनय कसौधन,राजेंद्र कसौधन,राजाराम कसौधन,दुर्गा प्रसाद कसौधन, रामकृष्ण कसौधन,आनंद कसौधन,ध्रुव कसौधन, घनश्याम कसौधन, रवि कसौधन, हिमांशु कसौधन, मनोज कसौधन,सरोज, बीना, श्रद्धा, बिंदु, सुमन, राधा, मंजू, गीता आदि वैश्य समाज के लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages