बस्ती। विश्व ज्ञान क्रान्ति जनहित संस्था के अध्यक्ष राजन चौधरी ने मुख्यमंत्री के साथ ही अन्य सम्बंधित अधिकारियों को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया है। पत्र में राजन चौधरी ने चौधरी ने कहा है कि उनकी छबि के साथ खिलवाड़ करने का कुत्सित प्रयास चल रहा है। सोनहा थाना क्षेत्र के परसाखुर्द बुर्जुग दरियापुर जंगल निवासी शैलेष, पुजारी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुनेश्वर चौधरी मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। रूधौली विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी इस प्रयास में हैं कि मैं मुकदमें वापस ले लूं किन्तु ऐसा संभव नहीं है।
संस्था के अध्यक्ष राजन चौधरी ने पत्र में आशंका व्यक्त किया है कि दबाव न मानने पर उनके विरूद्ध किसी भी स्तर का षड़यंत्र हो सकता है और हत्या तक करायी जा सकती है। उन्होने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि समूचे मामले की उच्च स्तरीय जांच करा लिया जाय और ऐसे तत्वों पर अंकुश लगाया जाय जो लोग अदालत में चल रहे मुकदमों का निस्तारण अपने घर पर बैठकर दबाव प्रभाव में कराना चाहते हैं। कहा कि विधायक राजेन्द्र चौधरी न्यायालय का सम्मान करें और सुलह का अनावश्यक दबाव न बनाये।

No comments:
Post a Comment