<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 29, 2025

आठवीं पुण्यतिथि पर याद किये गये पूर्व आईएएस लक्ष्मीकान्त शुक्ल


बस्ती। शुक्रवार को मेधा संस्थापक पूर्व आईएएस स्वर्गीय लक्ष्मीकान्त शुक्ल को उनके आठवीं पुण्यतिथि पर भद्रेश्वरनाथ, सल्टौआ, सोनहा के साथ ही अनेक स्थानों पर मेधा पार्टी के केन्द्रीय प्रवक्ता दीन दयाल त्रिपाठी के संयोजन में याद किया गया। अनेक लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुये कहा कि लक्ष्मीकान्त ने फीस भरपाई एवं छात्र वृत्ति दिलाने के लिये सर्वोच्च न्यायालय तक संघर्ष करके विजय दिलाया। आज इसका लाभ प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों को मिल रहा है।
मेधा पार्टी के केन्द्रीय प्रवक्ता दीन दयाल त्रिपाठी ने कहा कि बस्ती के पूर्व मुख्य विकास अधिकारी रहे लक्ष्मीकान्त शुक्ल की प्रेरणा से वे मेधा आन्दोलन से जुड़े। स्व. शुक्ल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगा कि छात्रोें को शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति का लाभ मिले। कहा कि  मेधा द्वारा प्रदेश के लाखों वंचित छात्रों के फीस की भरपाई और छात्रवृत्ति दिलाये जाने की मांग को लेकर चरणबद्ध आन्दोलन चलाया जा रहा है।
दीन दयाल त्रिपाठी ने कहा कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति सुविधा का शत प्रतिशत पालन, कटौती बंद किये जाने, आय सीमा ढाई लाख किये जाने, अंक प्रतिशत सीमा समाप्त करने आदि मांगों को लेकर मेधा का जन जागरण अभियान जारी है। मेधा संस्थापक पूर्व आईएएस स्वर्गीय लक्ष्मीकान्त शुक्ल को नमन् करने वालों में मुख्य रूप से  उमेश पाण्डेय मुन्ना, रूद्र आदर्श पाण्डेय, प्रमोद कुमार यादव, ओंकार गिरी, अंशू चारसिया, राहुल तिवारी, अजीत पाण्डेय, गिरीश चन्द्र गिरी, आकाश चौधरी, अभिषेक जायसवाल, रमाकान्त यादव, शिखर शुक्ल, विपुल पाण्डेय, विजय चौधरी, अतुल चौधरी, धु्रव पाण्डेय, छट्ठू गिरी, चन्द्रशेखर गिरी, आशुतोष गिरी , चन्द्रशेखर गिरी, उदयभान गिरी के साथ ही मेधा के अनेक पदाधिकारी, सदस्य और विभिन्न संगठनों के लोग शामिल रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages