बस्ती। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की धर्म पत्नी मैनपुरी की सांसद डिम्पल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी से सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं में रोष है। मंगलवार को समाजवादी महिलासभा जिलाध्यक्ष गीता भारती के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी पर मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित किया जाय।
ज्ञापन सौंपने के बाद समाजवादी महिलासभा जिलाध्यक्ष गीता भारती ने कहा कि ऐसा लगता है कि मौलाना साजिद रशीदी मानसिक रूप से बीमार हो गये हैं। वे अपना इलाज किसी अच्छे मनोचिकित्सक से करा ले। सांसद डिम्पल यादव पर अभद्र टिप्पणी शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। इसे बर्दाश्त नही किया जायेगा।
सांसद डिम्पल यादव पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में ज्ञापन देने वाली महिलाओं में समाजवादी महिलासभा की विजय लक्ष्मी, उर्मिला मिश्रा, राधा दीदी, सावित्री सिंह, सुशीला, फूलमती, प्रभा मिश्रा, संगीता मिश्रा, इसरावती, केतकी देवी, प्रिया श्रीवास्तव, मन्जू शर्मा, इन्द्रावती शुक्ला, गीता देवी आदि शामिल रही।
No comments:
Post a Comment