बस्ती। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग ओ.बी.सी. मोर्चा के मण्डल उपाध्यक्ष राम सुमेर यादव ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर खतौनी का बढा मूल्य वापस लिये जाने की मांग किया है।
पत्र में राम सुमेर यादव ने कहा है कि किसान के एक खाते में जितने गाटे सम्मिलित किये गये हैं। उन्हें अलग-अलग कर दिया गया है। प्रत्येक गाटो पर 15 रूपये की दर से तहसीलों पर लिया जा रहा है। पूर्व में किसानों को एक खतौनी में चाहे जितने गाटा, चक हो मिल जाता था। अच्छा हो कि सरकार पूर्व की भांति व्यवस्था लागू करे।
No comments:
Post a Comment