संतकबीरनगर। थाना महुली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी घनघटा प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 142/2025 धारा 87,137(2) बीएनएस व 16/17 पाक्सो एक्ट थाना महुली जनपद संतकबीरनगर के मामले में वांछित अभियुक्त नाम पता सुनील कुमार पुत्र राम निवास ग्राम टाड़ा थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को 20 जुलाई को वहदग्राम टाड़ा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
विदित हो कि वादी द्वारा 14 मई को थाना महुली पर वादी की नाबालिग पुत्री को उक्त अभियुक्त द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। थाना महुली पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में सुसंगत धाराओं की बढोत्तरी कर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।
No comments:
Post a Comment