<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, July 27, 2025

समाजसेवी सुरेश यादव ने कांवरियों के भोजन प्रसाद हेतु विशाल भंडारे का किया उद्घाटन


अयोध्या। श्रावण मास के चलते समाजसेवी संस्थान अयोध्याधाम की ओर से अयोध्या विधान सभा क्षेत्र में जगह-जगह विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसी क्रम में रामपुर हलवारा रतन का पूर्वां में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेश यादव ने प्रसाद वितरण कर भंडारे का उद्घाटन किया। कार्यक्रम आयोजक दुर्गेश यादव ने मुख्य अतिथि सुरेश यादव सहित अन्य विशिष्टजनों का स्वागत सम्मान अंग वस्त्र भेंटकर और माला पहनाकर किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि समाजसेवी सुरेश यादव ने कहा कि सावन का पावन महीना चल रहा है। इस महीने में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक पूजन करने, जलाभिषेक से मानव का कल्याण होता है। इसके साथ ही तमाम भोलेनाथ के भक्त कावड़ यात्रा भी निकालते हैं। उनके स्वागत सम्मान भोजन प्रसाद के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि श्रावणमास में सभी को भगवान भोलेनाथ का अभिषेक पूजन करना चाहिए। कावड़ यात्रा करनी चाहिए। सभी कांवरियों का सेवा भी करना चाहिए। ऐसा करने से मानव जीवन धन्य होता है।
इस मौके पर समाजसेवी संस्थान के जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव, राम सिंह, सुनील यादव, रामकुमार यादव, अनंत राम यादव, बृजेश यादव तथा सचिन यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages